फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। ऑक्सीजन गैस सिलेंडर डीसीएम बैक करते समय बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया और पत्नी सहित सडक़ पर गिर गया। आसपास के लोगों को चिल्लाने पर चालक ने डीसीएम रोंक दिया, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। इस बाइक चालक व डीसीएम चालक में कहासुनी होने लगी, तभी ऑक्सीजन गैस सिलेंडर दुकानदार ने बाइक सवार को पकडक़र अपनी दुकान के अंदर घसीटकर ले गया। जिससे उसके कपड़े फट गये। बाइक सवार व्यापार मण्डल का पदाधिकारी था। दुकान ने बाइक सवार को बस स्टैण्ड पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर व्यापारी नेता व भाजपा नेता चौकी पहुंच गये और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।
बिना देखे डीसीएम कर रहा था बैक, घट सकती थी बड़ी घटना
जानकारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद रोडवेज बस स्टैण्ड के निकट एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर दुकानदार है। जिस पर शनिवार को एक ऑक्सीजन सिलेंडर से लदा डीसीएम पहुंचा और बिना देखे अपनी डीसीएम बैक करने लगा। इतने में एक बाइक सवार पीछे आ गया। जिससे वह डीसीएम की टक्कर से नीचे गिर गया। जिस पर चिल्लाने लगा, शोर सुनकर आसपास के लोगों ने चिल्लाकर डीसीएम को रुकवाया, नहीं तो बाइक सवार व उसकी पत्नी बड़ी घटना का शिकार हो जाते। तभी बाइक सवार ने डीसीएम चालक को समझाने का प्रयास किया, इतने में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर दुकानदार आया और बाइक सवार युवक का कॉलर पकडक़र अपनी दुकान के अंदर घसीटकर ले गया। जिससे बाइक सवार के कपड़े फट गये। बाइक सवार व्यापार मण्डल का पदाधिकारी था। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार को पकडक़र अपने साथ बस स्टैण्ड चौकी ले गयी। सूचना पर बड़ी तादाद में व्यापारी नेता व भाजपा के पदाधिकारी पहुंच गये। इस दौरान भाजपाइयों की चौकी इंचार्ज से नोकझोंक भी हुई। तभी किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
