कायमगंज, समृद्धि न्यूज। गृहकलह से क्षुब्ध होकर किशोरी ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार कंपिल थाना क्षेत्र के गांव कादरदादपुर सराय निवासी 16 वर्षीय शिवानी पुत्री प्रेम सिंह ने गृहकलह से क्षुब्ध होकर जहरीला कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने आनन-फानन में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार जारी है ।
गृहकलह के चलते किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ
