नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नलकूप की सिंचाई के पैसे मांगने पर दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। बचाने आयी भाभी को भी दबंगों ने पीटा। पीडि़त ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। थाना क्षेत्र के गांव मिल्क सुलतान निवासी हरिओम पुत्र रामनरेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसके खेत पर निजी नलकूप लगा है। जिस पर गांव के ही आरोपी रणधीर सिंह, प्रदीप कुमार पुत्रगण रामकरण तथा रामकरण पुत्र पुत्र आसाराम, शिवम कुमार ने खेत में सिंचाई की थी। जिसका किराया मांगने पर दबंगों ने गाली-गलौज किया। विरोध करने पर दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आयी भाभी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आश्वासन दिया।
सिंचाई के रुपये मांगने पर दबंगों ने युवक को पीटा
