जल शक्ति मंत्री ने नलकूप कालोनी व सिंचाई विभाग का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नलकूप कालोनी स्थित निर्माणाधीन सिंचाई विभाग के कार्यालय व आवास तथा सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण किया। नव निर्माणाधीन कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों से अध्यसात हेतु १५ कक्ष है। वर्तमान कार्यालय निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंत्री ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की। मंत्री ने नलकूप कालोनी परिसर तथा अधिशासी अभियंता आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय परिसर की स्वच्छता व परिसर में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सहायक अभियंता व अधिकारियों से व्यक्तिगत भी जानकारी ली। वहीं कर्मचारियों ने बताया कि कोई भी समस्या नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अधिशासी अभियंता दुर्ग कुमार, शिवांशु बाजपेयी, संजय कुमार संचाल, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *