विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

मृद्धि न्यूज। विराट कोहली ने अपने एक फैसले से 140 करोड़ भारतीयों को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए संन्यास का ऐलान किया। वह अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। विराट के रिटायरमेंट पर अब महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का पहला रिएक्शन सामने आया है। सचिन तेंदुलकर ने विराट को रिटायरमेंट की बधाई देते हुए 12 साल पुराना एक किस्सा बताया है, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता था।
जानकारी के मुताबिक, विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्होंने दुनिया को यह जानकारी दी। कोहली के अचानक लिए गए इस फैसले ने दुनिया को चौंका कर रखा दिया। बताया जा रहा है कि कोहली ने अप्रैल में ही बीसीसीआई को इसकी जानकारी दे दी थी। हालांकि, बोर्ड ने उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। बोर्ड चाहता था कि 36 साल के कोहली इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ जाएं, लेकिन इस दिग्गज बल्लेबाज ने सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कहने का मन बना लिया था। इससे पहले बुधवार को रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। इन दोनों के अचानक लिए गए फैसले से भारतीय क्रिकेट फैंस सदमे में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *