कन्नौज जनपद के ग्राम खाडे़देवर में करेंगे पानी की टंकी का निरीक्षण।
डिप्टी सीएम नगर की दलित बस्ती में करेंगे भोजन।
विकास कार्यों सहित सुविधाओं का करेंगे निरीक्षण। गुरसहायगंज, कन्नौज। प्रवास कार्यक्रम के तहत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कल नगर गुरसहायगंज में पहुंचकर विकास कार्यो का निरीक्षण करेंगे। जिसमें दलित बस्ती में भोज कार्यक्रम भी सम्मिलित है। कोई कमी न रह जाए इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी युद्ध स्तर पर जुट गए है। कमियों को दूर करने के लिए दिन भर अधिकारी फर्राटा भरकर कार्यों का जायजा लेते रहे तो वही कर्मी कार्यों को अंतिम रूप देते नजर आए। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों में हडकम्प मचा हुआ है। बुधवार को ग्राम खाडे़देवर में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक का जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मीनू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि इरफान उर्फ राजू को कार्य में तेजी लाने व साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भ्रमण के दौरान गांव का निरीक्षण करेंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर नगर में भी साफ सफाई सहित व्यवस्थाओं को पूर्ण करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत सफाई कर्मियों ने दलित बस्ती सहित नगर के मुख्य मार्गों पर दिनभर साफ सफाई के कार्य को अंतिम रूप दिया। डिप्टी सीएम का काफिला सुबह 10 बजे फर्रूखाबाद से नगर पहुंचेगा। जहां सबसे पहले डिप्टी सीएम खाडे़देवर में निर्माणाधीन होवरहेड टैंक का निरीक्ष करेंगे। इसके बाद नगर के वार्ड नं. 01 आवंतीबाई नगर स्थित दलित के घर भोजन होगा। कार्यक्रम में कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए जिला प्रशासन, पालिका प्रशासन सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे हुए है।