पीएम मोदी बोले: पाकिस्तान से बात सिर्फ पीओके मुद्दे पर होगी, सेनाओं की वीरता को सलाम

भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया ने देश की सामथ्र्य और संयम दोनों देखा, मैं सेनाओं की वीरता और पराक्रम को सलाम करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सेना, खुफिया एजेंसियों को सैल्यूट करता हूं। सेनाओं ने असीम शौर्य का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया। छुट्टियां मना रहे निर्दोष, मासूम नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिवार के सामने, उनके बच्चों के सामने बेरहमी से मार डालना, ये आतंक का बहुत वीभत्स चेहरा था। ये देश के सद्भाव को तोडऩे की कोशिश भी थी, मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये पीड़ा बहुत बड़ी थी।

बहन और बेटियों के माथों से सिंदूर हटाने का अंजाम

इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र, हर नागरिक, हर वर्ग, हर समाज, हर राजनीतिक दल एक स्वर में आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी और आज हर आतंकी, आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहन और बेटियों के माथों से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है। पीएम मोदी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नहीं है। यह देश के कोटि-कोटि लोग भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की दूर रात, 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है।

भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा

पीएम मोदी ने कहा हमारी आर्मी, वायु सेना और नेवी लगातार अलर्ट पर है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है। ये ऑपरेशन सिंदूर आतंक की लड़ाई में नई लकीर खीच दी है। भारत अपनी शर्तो पर जवाबी कार्रवाई देने के लिए तैयार है। भारत कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल को सहन नहीं करेगा।

हमलों के डर से पाकिस्तान ने भारत के डीजीएमओ को किया फोन

पीएम मोदी ने कहा कि 10 मई (शनिवार) की दोपहर हमारे डीजीएमओ को फोन किया। तब तक हमने पाकिस्तान के आतंक के अड्डों को खंडहर बना दिया। इसलिए जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई और कहा गया कि आगे से कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाएगा तब भारत ने उस पर विचार किया।

सेना को आंतकियों की सफाई के लिए पूरी छूट

पीएम मोदी ने कहा कि हमने भारतीय सेना को आतंकवादियों का सफाया करने की पूरी आजादी दी है और आज हर आतंकवादी, हर आतंकी संगठन जानता है कि की हमारी बहनों, बेटियों के माथे से सिन्दूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *