पाकिस्तान से वापस आया भारत का बीएसएफ जवान पीके साहू

समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान ने बुधवार को पंजाब में अटारी-बाघा सीमा के रास्ते 23 अप्रैल को पकड़े गए बीएसएफ जवान पीके साहू को भारत को सौंप दिया। कॉन्स्टेबिल को पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह 10:30 बजे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया गया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार की गई।
पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच भारत को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पाकिस्तान ने भारत के दवाब में सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार साहू को हिरासत से रिहा कर दिया है। बता दें कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले को लेकर तनाव चरम पर था, उसी दौरान 23 अप्रैल को पूर्णम कुमार साहू को पाकिस्तानी रेंजर्स ने इंटरनेशनल बॉर्डर से हिरासत में ले लिया था। इसके बाद से ही उन्हें वापस लाए जाने की मांग हो रही थी। आज 14 मई को करीब 20 दिन बाद उनकी वापसी हो गई है।

भारत ने भी रेंजर को लौटाया

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों तनाव बढ़ गया था। दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन से एक-दूसरे पर हमले भी किए गए। भारत ने पाकिस्तान को आंतकवाद के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब दिया। इसी के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ। हालांकि, सीजफायर के बाद अब 14 मई को बीएसएफ और पाक रेंजर्स ने अपने इलाकों से पकड़े गए जवानों को शांतिपूर्वक तरीके से वापिस कर दिया है। फिरोजपुर में पाकिस्तान सीमा से पाक रेंजर्स ने भारतीय जवान को गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरी तरफ बीएसएफ ने राजस्थान में भारतीय सीमा के नजदीक पाक रेंजर को पकड़ा था। जवान के बदले भारत ने भी पाक रेंजर को पाकिस्तान को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *