पूर्व में हुए विवाद को लेकर घर में घुसकर पीटा, महिला की कनपटी पर रखी पिस्टल

घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पीडि़त ने थाने पहुंचकर दी तहरीर
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। पूर्व में हुए विवाद को लेकर गाडिय़ों से आये दबंगों ने ग्रामीण को मां बहन की गालियां दीं। विरोध करने पर मारने दौड़े। जिस पर पीडि़त घर में घुस गया, दबंग भी पीछे से घर में घुस गये और लाठी-डंडों से पीटा। बचाने आयी पत्नी की कनपटी पर पिस्टल रख दी। शोर सुनकर ग्रामीण आ गये। जिस पर दबंग धमकी देते हुए भाग गये। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार पीडि़त निर्दोष कटियार पुत्र स्व0 हरिनन्दन लाल कटियार निवासी ग्राम बीबीपुर थाना कमालगंज ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि दिनांक 17.05.2०२5 को समय करीब 03.10 बजे सायं पूर्व में हुए विवाद को लेकर सौरभ कटियार पुत्र स्व0 महेश चन्द्र कटियार निवासी ग्राम जहानगंज थाना जहानगंज, कटियार हॉस्पिटल आवास विकास फर्रुखाबाद का मालिक डा0 भानू कटियार, विशाल कटियार उर्फ रानू निवासी ग्राम धन्सुआ फतेहगढ़, डा0 नरजीत कटियार (मलेरिया इंस्पेक्टर) चार गाडिय़ों से आए। जिसमें एक गाड़ी फाच्र्यूनर यू.पी.76एम5529, एक स्कार्पियो एन यू.पी.76एपी9909 एक गाड़ी महिन्द्रा थार व एक गाड़ी एक्सयूवी 300 थी। मैं उस समय अपने घर पर चारा काट रहा था। उक्त सभी लोग पीडि़त को माँ बहन की गाली देने लगे। मना करने पर मारने को दौड़े। पीडि़त डर की वजह से अपने घर के अन्दर घुसा, तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर पीडि़त को राड व डण्डों से मारने लगे। शोर सुनकर पीडि़त की पत्नी पूनम कटियार आई और बचाने का प्रयास किया, तो सौरभ कटियार ने उसकी कनपटी पर पिस्टल रख दी और पत्नी को भी गाली देते हुए लात-घूसों से मारने लगे। शोरगुल सुनकर पड़ोसियो को आता देख उक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए व सौरभ कटियार पिस्टल लहराते हुए भाग गए। चारों गाडिय़ां सीसीटीवी में भागते हुए कैद हो गईं। पीडि़त द्वारा 112 व थाना पुलिस को सूचना दी गई। तब तक सब लोग जा चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *