दिव्यांग के साथ मारपीट में एनसीआर दर्ज

मेरापुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव नगला चंपत निवासी अमरीश कुमार पुत्र सुरेश सिंह उर्फ कल्लू ने गांव के ही घनश्याम पुत्र अहिबरन सिंह के विरुद्ध गाली गलौज कर मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई है।
जिसमें दर्शाया कि गुरुवार को समय करीब 11 बजे अमरीश का दिव्यांग भाई प्रभात कुमार समर से अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान गांव के घनश्याम पुत्र अहबरन सिंह आये और भाई से समर का पानी खेत पर ले जाने की बात कही। मना कर देने पर आरोपी ने मारपीट कर दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *