अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर

  हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र क़े बडौही गांव में बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने घायल बाइक सवार युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक ने बाइक सवार युवक का प्राथमिक उपचार क़े बाद हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर क़े लिए रेफर कर दिया है युवक की हालत नाजुक बनी हुई है थाना क्षेत्र क़े सोठिया खुर्द गांव निवासी 30 वर्षीय कमलेश कोरी लालगंज थाना क्षेत्र क़े कोटाघाट स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मी है बुधवार को बाइक से कही जा रहा था की जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र क़े बडौही गांव में पहुंचा की किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार क़े लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक कामेश्वर तिवारी व फार्मासिस्ट अजय कुशवाहा ने बाइक सवार युवक की प्राथमिक उपचार क़े बाद युवक की हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर क़े लिए रेफर कर दिया है युवक की हालत नाजुक बनी हुई है युवक क़े परिजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर चले गए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *