
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ए0सी0एम0ओ को निरीक्षण में चिकित्सक गायब मिला। सिर्फ मौके पर एक फार्मासस्ट ही मौजूद मिला।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज स्थित सीएचसी पर रविवार को पल्स पोलियों के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बूथ निरीक्षण करने आये डिप्टी सीएमओ डॉक्टर दलवीर सिंह रविवार को अचानक नवाबगंज के सरकारी अस्पताल सी.एच.सी. वहां सभी डाक्टर कर्मचारी नदारद मिले। जिस पर डिप्टी ने खासी नराजगी जाहिर करते हुए अस्पताल में बने कोल्ड चैन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां पर भी कई खामियां उनको मिलीं तथा अस्पताल परिसर में तथा कमरों में गंदगी का अंबार मिला। वहीं एसीएमओ डॉक्टर दलबीर सिंह लेबर रूम का निरीक्षण किया जहां दलबीर सिंह के मुताबिक पिछली बार उन्होंने बेड के गद्दे बचाने बदलने को कहा था वह तो बदले मिलें, लेकिन स्टाफ नर्स द्वारा की गई कई खामियां उनको मिली। वहीं अस्पताल परिसर में लगे फ्रीजर से पानी भी नहीं निकल रहा था आरो खराब होने की बात वहां पर मरीजों ने की। जिस पर डॉक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि यहां के इंचार्ज से बात करके इसको जल्द दुरुस्त किया जाएगा तथा मरीजों को पानी मुहैया कराया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि नदारद स्टाफ के विरुद्ध उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। जिससे की अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
