शुभम यादव हनी ने हैवतपुर गढिय़ा में लगवाया हैंडपंप

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद क्षेत्र के प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े शुभम यादव हनी ने ग्रामीणों की मांग पर नये हैंडपंप की सौगात दी है। शमशाबाद के ग्राम हैवतपुर गढिय़ा के कब्रिस्तान में गर्मी से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों की मांग पर नया हैंडपंप लगाकर क्षेत्र के लोगों को पानी से राहत दी है। शुभम यादव हनी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने हैंडपंप लगाने की मांग की थी। जिसको लेकर मैंनेअपने निज खर्चे पर यहां की सस्याओं को देखते हुए हैंडपंप लगाया है। नये हैंडपंप का शुभारंभ नल चलाकर शुभम यादव हनी ने किया। स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने पानी पीकर शुभम यादव को हैंडपंप लगवाने पर धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *