पत्नी के वियोग में युवक फांसी पर झूला

कंपिल, समृद्धि न्यूज। पत्नी वियोग में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों ने शव उतारकर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया।
क्षेत्र के गांव सवितापुर निवासी 23 वर्षीय केदार सिंह राजपूत ने सोमवार की बीती रात घर के कमरे में कुंडे के सहारे रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार देर शाम केदार के भाई अजब सिंह घर के अंदर गया तो कमरे का दरवाजा लगा था। अजब सिंह ने मामले की सूचना स्वजनों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्वजनों ने कमरे का दरवाजा तोडक़र शव को नीचे उतार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल की। स्वजनों के अनुसार युवक की शादी चार वर्ष पूर्व जनपद कलान के थाना उसावां के गांव बिराहिम नगला निवासी सीमा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही युवक अलग घर में रहने लगा। युवक का पत्नी से विवाद होने पर वह मायके में रह रही थी। चार माह पूर्व वह पत्नी को घर बुलाकर लाया था। कुछ समय साथ रहने के बाद पत्नी फिर मायके चली गई। मृतक के एक वर्ष की बेटी भी है। मृतक चार भाइयों वीरपाल, अमर सिंह, अजब सिंह सबसे छोटा था। पत्नी के जाने के बाद से ही युवक परेशान रहता था। पुलिस ने शव पीएम हेतु भेज दिया। शव देखकर स्वजन बिलखने लगे। मृतक के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *