कानपुर: निर्माणाधीन स्कूल की बिल्डिंग का लेंटर गिरा, कई घायल

कानपुर, समृद्धि न्यूज। कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के हरदेव नगर में एक निर्माणाधीन स्कूल की इमारत का लेंटर अचानक गिर गया। जिसमें दबकर कई मजदूर घायल हो गये। हादसे के तुरंत बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने मिलकर राहत कार्य शुरू किया और घंटों की मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र के हरदेव नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया ह। यहां एक निर्माणाधीन स्कूल की इमारत का लेंटर अचानक ढह गया। इस हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। हरदेव नगर में बन रहे इस स्कूल भवन का निर्माण कार्य मानकों के विपरीत किया जा रहा था। स्थानीय लोगों और प्रारंभिक जांच से पता चला कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस हादसे का प्रमुख कारण हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *