डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भडक़ गया ईरान, ट्रंप को झूठा और डरपोक कहा

समृद्धि न्यूज। ईरान और अमेरिका के बीच तल्खी एक बार फिर बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर ईरान भडक़ गया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ईरान के अधिकारियों ने व्हाइट हाउस आने की इच्छा जताई है। इसी बीच एक ईरानी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि अब ईरान ने ट्रंप के इस बयान को झूठा और भडक़ाऊ करार देते हुए सख्त प्रतिक्रिया दी है। ईरान के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन ने एक्स पर एक कड़ा बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि किसी भी ईरानी अधिकारी ने व्हाइट हाउस के दरवाजे पर झुककर खड़े होने की मांग नहीं की। ट्रंप का ये दावा पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है, साथ ही ट्रंप को झूठा और डरपोक कहकर उनकी बयानबाजी को भी शर्मनाक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *