मैनपुरी/बेवर, समृद्धि न्यूज। बेवर क्षेत्र के गांव बनकिया में झोलाछाप के उपचार से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आया है। झोलाछाप के नोडल अधिकारी ने आरोपी झोलाछाप के क्लीनिक सहित तीन अवैध क्लीनिक सील कर दिये। उन्होंने नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी है।
पिछले आठ दिन में बरनाहल में एक महिला और बेवर के बनकिया में एक बच्चे की मौत हो गई। सीएमओ के निर्देश पर गुरुवार को नोडल अधिकारी झोलाछाप आशुतोष कुमार अपने कमचारी राजेश पांडेय के साथ क्षेत्र में छापेमारी के लिए निकले। नोडल अधिकारी को गांव लालपुर पहुंचे, यहां जय पैथोलॉजी एंड क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित हो रहा था। संचालक से जब पंजीकरण संबंधी अभिलेख मांगे गए तो नहीं दिखा सका। बहरामऊ कुसमरा में झोलाछाप रामू बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित कर रहा था। दोनों क्लीनिकों को सील कर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद टीम बेवर के गांव बनकिया पहुंची यहां बुधवार को अजय कुमार के दो साल के पुत्र देवांश की मौत हो गई थी। परिजन ने झोलाछाप रामू पर गलत उपचार देने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया था। बनकिया के रामू क्लीनिक पर जब टीम पहुंची तो क्लीनिक बंद था। क्लीनिक को सील कराते हुए संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।
बच्चे की मौत के बाद एक्शन में आया स्वास्थ्य विभाग, छापेमारी में 3 क्लीनिक सील
