
गोंडा ,समृद्धि न्यूज़| जनपद में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर कल हुए शिक्षक हात्या का खुलासा पुलिस ने लगभग 14 घंटों में कर दिया।यह अपराधियों के लिए पुलिस का खौफ व हनक साबित हो रही है।बताते चलें की 28/01/2023 की रात्रि में पुलिस को हत्या की जानकारी हुई थी। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर हत्या के सुराग व जांच शुरू कर दिया गया था।जिसमें पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तो संदीप यादव व जग्गा उर्फ जवाहर मिश्रा को गिरफ्तार कर खुलासा किया गया है तथा आरोपियों के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 32 बोर बरामद किया गया है।पुलिस अधिकारियों के पूछताछ में आरोपी अभियुक्त संदीप यादव ने बताया की मृतक शिक्षक के घर मेरा बहुत दिनों से आना जाना था मृतक कृष्ण कुमार के पूरे घर से मेरी बात चीत होती रहती थी। कुछ दिन पूर्व मै मृतक शिक्षक के कमरे पर गया था और उसकी बहन से बातचीत कर रहा तो कृष्ण कुमार द्वारा मुझे घर में आने जाने से मना किया था इसी बात से क्षुब्ध होकर मैं अपने मित्र जवाहर मिश्र संग मिलकर शिक्षक के कमरे पर जाकर तमंचे की बट से सर पर कई वार कर मफलर से उसका गला कस दिया था तथा कृष्ण कुमार के जेब से रू 2300 लेकर भाग गये थे। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध संख्या 81/2023 सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
