देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

समृद्धि न्यूज। देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली में भी बारिश का येलो अलर्ट है। यहां शनिवार को अचानक बदले मौसम के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। जहां तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। अब दिल्ली के लिए अगले तीन दिन मौसम विभाग की ओर से बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को दिल्ली में बिजली कडक़ने, बारिश होने और तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। ऐसा ही मौसम अगले 6 दिन दिल्ली का रहेगा। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तेज हवाएं चलने की संभावना

इसके बाद 23 से 28 जून के बीच भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 22 से 27 जून को मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। अगले तीन दिन झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *