अमेरिका का ईरान पर फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु केंद्रों पर बड़ा हमला

समृद्धि न्यूज। शनिवार को ईरान-इजरायल युद्ध में उस समय नया मोड़ आ गया जब अमेरिका ने भी ईरान पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इसके साथ ही ईरान ने भी ऐलान कर दिया है कि अब जंग शुरू हो चुकी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि अगर अमेरिका इस जंग में शामिल हुआ तो यह बेहद ही खतरनाक होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार शाम ऐलान किया कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। जिन तीन परमाणु साइट्स पर अमेरिका ने हमला किया है उनमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। हर बीतते दिन के साथ मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष और विकराल होता जा रहा है। अब अमेरिका भी ईरान के खिलाफ हमलों में शामिल हो गया है और उसने तीन परमाणु स्थलों को निशाना बनाया है। यह कदम अमेरिका द्वारा गुआम में कई बी-2 स्टील्थ बॉम्बर जेट भेजने के बाद उठाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु स्थलों पर हमलों की पुष्टि की है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टू्रथ सोशल पर लिखा कि हमने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बहुत सफल हमला किया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और इस्फहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। प्राथमिक स्थल फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई दूसरी सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
ईरान की न्यूज एजेंसी तस्नीम ने फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर अमेरिकी हमले की पुष्टि की थी। अब, आधिकारिक इरना समाचार एजेंसी नतांज और इस्फहान पर हमलों की पुष्टि कर रही है। इसने इस्फहान के गवर्नर के सहयोगी अकबर सालेही के हवाले से कहा, हमने इस्फहान और नतांज के परमाणु केंद्रों के पास हमले देखे। सालेही ने कहा कि इस्फहान और नतांज़ में कई विस्फोट सुने गए। इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष दूसरे हफ्ते में पहुंच गया है और अब अमेरिका ने भी इसमें एंट्री कर ली है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने इन हमलों में बी-2 बॉम्बर्स का प्रयोग किया है। वहीं इस्लामिक सलाहकार सभा के अध्यक्ष के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने कहा है कि ईरान के नजरिये से कुछ भी असाधारण नहीं हुआ है। ईरान पिछली कई रातों से फोर्डो साइट पर हमले की आशंका जता रहा था। कुछ समय पहले ही साइट को खाली करा लिया गया था। अगर हमला हुआ भी तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा।

इजराइल लंबे अभियान के लिए तैयार है

इस बीच इजराइल ने कहा है कि वह ईरान के खिलाफ लंबे अभियान के लिए तैयार है क्योंकि वह ईरानी परमाणु और सैन्य स्थलों पर हमले जारी रखे हुए है। वहीं, इजराइल हमलों से ईरान में मरने वालों की संख्या अब 430 हो गई गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में इस्राइली हमलों के कारण 3,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं इजराइल में, अधिकारियों ने पिछले सप्ताह संघर्ष के बढऩे के बाद से कम से कम 24 मौतों की सूचना दी है।

US Attack on Iran: जब आप सो रहे थे तो अमेरिका ने ईरान में यूं मचाई तबाही,  देख लीजिए उसके ब्रह्मास्त्र - News18 हिंदी

ईरान में या तो शांति होगी या फिर विनाश: बोले ट्रंप

ट्रंप ने ईरान से शांति स्थापित करने की अपील करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और इजरायली सेना को बधाई दी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने अब भी शांति नहीं अपनाई तो भविष्य के हमले इससे कहीं ज्यादा भीषण होंगे। ट्रंप ने साफ कहा या तो ईरान में शांति होगी या फिर विनाश उन्होंने यह भी कहा कि आज रात जो टारगेट चुने गए थे, वे सबसे कठिन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *