होमगार्ड से रंगदारी मांगने व जातिसूचक गालियां देने में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 193/2025 धारा 115(2)/352/308(5)/351(3)/324(5) बीएनएस व 3(1)द/3(1)ध/3(2)वीए एससी/एसटी एक्ट बनाम शाहरुख खान पुत्र नियामत खान निवासी ढिलावल थाना मऊदरवाजा जनपद उफतेहगढ़ को 48 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पीडि़त अनिल कुमार जाटव पुत्र रामनरेश जाटव हाल निवासी ग्राम नूरपुर जसमई थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ द्वारा दिनांक 20.06.2025 को थाना मऊदरवाजा पर तहरीर दी कि पीडि़त वर्तमान में होमगार्ड विभाग में जनपद फतेहगढ़ में तैनात है। दिनांक 20.06.2025 को पीडि़त अपनी स्कूटी से अपनी दुकान जसमई चौराहे पर जा रहा था, तभी समय करीब दोपहर 14:50 बजे ढिलावल तिराहे से पहले मन्दिर के पास अभियुक्त शाहरूख खान उपरोक्त द्वारा अपना चार पहिया वाहन पीडि़त की स्कूटी के सामने रोककर 06 लाख रूपये की रंगदारी माँगने लगा व जाति सूचक गालियाँ देने लगा। पीडि़त की तहरीर के आधार पर थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 193/2025 धारा 115(2)/352/308(5)/351(3)/324(5) बीएनएस व 3(1)द/3(1)ध/3(2)वीए एससी/एसटी एक्ट बनाम शाहरुख खान पुत्र नियामत खान निवासी ढिलावल थाना मऊदरवाजा पर पंजीकृत कर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहरूख खान उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *