अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के लिए भारतीय एयरस्पेस का नहीं किया इस्तेमाल, भारत ने खारिज किया दावा

समृद्धि न्यूज। भारत सरकार की फैक्ट चेक टीम पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने ईरान पर हमला करने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल किया था। पीआईबी ने कहा कि सोशल मीडिया का यह दावा बिल्कुल गलत है। अमेरिका ने भारतीय हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया था।

भारत ने रविवार को कुछ सोशल मीडिया हैंडल के उन दावों को फर्जी बताकर खारिज किया। जिनमें कहा गया था कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के खिलाफ हमले करने के लिए भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर बमबारी की और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि यदि ईरान ने जवाबी कार्रवाई की तो वे और हमले करेंगे। पीआईबी फैक्ट चेक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कई सोशल मीडिया अकाउंट ने दावा किया है कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान ईरान के खिलाफ हमलों के लिए अमेरिका ने भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल किया। यह दावा फर्जी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत काम करने वाले पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की फैक्ट-फाइंडिंग यूनिट ने कहा कि ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के दौरान अमेरिका द्वारा भारतीय एयरस्पेस का उपयोग नहीं किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *