फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे आरोपी को मऊदरवाजा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।
पीडि़ता पुष्पा देवी पत्नी स्व0 रनवीर निवासी ग्राम चौरसिया मझोला थाना मऊदरवाजा ने दिनांक 06 जुलाई को पुलिस को सूचना दी कि 05 जुलाई को शाम के समय गाँव का अजनेश उर्फ पोकी पुत्र छोटेलाल उसके पुत्र संजेश को घर से बुलाकर ले गया था और काफी रात जब उसका बेटा संजेश घर नहीं आया, तो उसकी तलाश की और अजनेश उर्फ पोकी से पूछा की उसका बेटा कहाँ है, तो उसने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है। फिर काफी तलाश करने पर पीडि़ता के बेटे संजेश का शव दिनांक ६ जुलाई को समर्य करीब 11:30 बजे सुबह अनिल पुत्र बाबूरांम के खेत में मिला। पीडि़ता ने अजनेश उर्फ पोकी द्वारा मारपीट कर संजेश की हत्या करके शव को खेत में फेंककर चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना मऊदरवाजा पर मु0अ0सं0 208/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम अजनेश उर्फ पोकी उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में दिनांक 07.07.2025 को थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अजनेश उपरोक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्यारोपी को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
