नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ग्रामीणों की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने ग्राम जाफर नगर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जो गलियां टूटी हैं, उनका टेंडर पास हो चुका है, जल्द उनमें काम शुरु करवा दिया जायेगा।
जानकारी के अनुसार क़ई दिनों से ग्रामीणों द्वारा जल भराव तथा टूटी गलियों की शिकायत मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के गांव जाफरनगर का निरीक्षण किया। जहां उन्हें टूटी हुईं गलियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान बताया की जो गालियां टूटी पड़ी हैं उनके नगर पंचायत तथा डूडा कार्यालय से अलग-अलग टेंडर हो चुके हैं और जल्द ही गलियों में काम शुरु करवा दिया जाएगा। वहीं बरसात की मार झेल रहे जरूरतमंद लोगों के आवास विहीन होने पर उन्होंने लोगों के कागजात लिए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि जिन लोगों के सूची में नाम हैं उनके तो आवास बनेंगे ही, बाकी जो कच्चे घर और तिरपाल तानकर लोग रह रहे हैं उनको जल्द ही जिला अधिकारी से अनुमोदन कराकर जरूरतमंदों को छत मुहैया कराई जाएगी।
ग्रामीणों की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने जाफर नगर का किया निरीक्षण
