
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन ने सभी सभासदों से प्रस्ताव लेकर करोड़ों के विकास कार्यों पर मोहर लगाई।
नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार को नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत ने नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक सभासदों के साथ बुलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र राजपूत के साथ सभासदों की बैठक हुई। जिसमें 8 महिला सभासद तथा आठ पुरुष सभासद कुल मिलाकर सभी 16 सभासद बैठक में मौजूद रहे। जहां सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अपने-अपने प्रस्ताव दिए। जिसमें क्षेत्र में जर्जर पड़ी गलियां, लाइटों की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था तथा आग पर विचार विमर्श किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बैठक में सभी के प्रस्ताव लिए और सभी को आश्वासन दिया कि सबके क्षेत्र में चलकर कार्यों को देखेंगे और सभी के विकास कार्य वरीयता से कराए जाएंगे। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन अनिल राजपूत, अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र राजपूत, वरिष्ठ लिपिक विकास गंगवार, कंप्यूटर ऑपरेटर हितांशु गंगवार, अमित गुप्ता, कल्लू ठाकुर, सभासद पुष्पेंद्र यादव, रजनी यादव, आकाश ठाकुर, कुलदीप राजपूत आदि सभासद बैठक में मौजूद रहे।
