भैंस की टक्कर से टेम्पो पलटा, घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज रफ़्तार टेम्पो भैंस से टकरा कर पलट गया। जिससे टेम्पो में बैठी सावरियां घायल हो गई। जहाँ एक उपचार क़े दौरान मौत हो गई।

जानकारी क़े मुताबिक, जनपद शाहजहांपुर क़े थाना कलान क़े ग्राम भैसार निवासी 60 वर्षीय बालक राम पुत्र स्वर्गीय नत्थू बीते दिनों अपनी भतीजी आरती को लेने उसके घर गढ़िया  ताजपुर तीखरा थाना रामपुर जनपद कासगंज गए थे। वहां से वापस आते समय मानिकपुरा पुलिया के पास टेंपो में बैठे थे, तभी सामने से भैंस से टेंपो की टक्कर हो गई। जिस से टेंपो पलट गया। घायलों  को पुलिस क़ायमगंज ले गई।  जहां डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान  मृत्यु हो गई। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम क़े लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *