संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का क्लीनिक पर लटका मिला शव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव क्लीनिक पर लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम लुखरियाई निवासी 27 वर्षीय गोविंद पुत्र सुग्रीव सिंह लोधी राजपूत गांव में क्लीनिक चलाता था। बीते दिन सुबह गोविंद अपने क्लीनिक पर गए हुए थे।  दुकान मालिक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, 3 बजे के आसपास जब ये रात में घर नहीं पहुंचा तो गोविंद का छोटा भाई अनुज राजपूत देखने क्लीनिक पे गया, तो देखा जीने के पास एक बांस था उसमें गोविंद का शव लटक रहा था। परिजनों को सूचना दी। मौके पे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया. और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *