मिर्जापुर: पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामिया शातिर बदमाश पवन बिंद उर्फ गोलू को पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार किया है। मौके से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
– नाम: पवन बिंद उर्फ गोलू
– निवासी: इटवा थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर
बरामदगी:
– एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर
– 01 अदद खोखा व 01 अदद जिन्दा कारतूस
– चोरी की एक अदद मोटर साइकिल
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
– अभियुक्त पवन के विरुद्ध लूट, छिनैती, चोरी सहित अन्य धाराओं में कुल 15 अभियोग विभिन्न थानाओं पर पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी टीम:
– प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात सदानन्द सिंह मय पुलिस टीम
– निरीक्षक राजीव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम
– उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस टीम
पृष्ठभूमि:
– दिनांक 09.07.2025 को थाना कोतवाली देहात, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी/लूट की घटना को अंजाम देने वाले गैंग के 05 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी/लूट की 05 अलग-अलग घटनाओं से सम्बन्धित सामान व नगदी बरामद की गई थी। जिसमें उपरोक्त अभियुक्त फरार चल रहा था।
