शादी के दस दिन बाद हुई दुल्हन की डिलीवरी, बच्चा देख पति के भी उड़ गए होश

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के पैदा होने की सूचना मिलते ही ससुराल वालों में हडकंप मच गया.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन ने बच्चे को जन्म दिया. बच्चे के पैदा होने की सूचना मिलते ही ससुराल वालों में हडकंप मच गया. इसके बाद युवक ने युवती को अपनाने से मना कर दिया| कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र की एक युवती की 15 मई 2023 भोगनीपुर कोतवाली के एक लड़के से हुई थी. शादी के चंद दिनों बाद लड़की आपने मायके वापस आ गई.पेट में हुआ दर्द शादी के दस दिन बाद जब नवविवाहिता अपने मायके से लौटकर वापस ससुराल आई. तो, उसने पेट में दर्द होने की बात कही. इसके बाद ससुराल वाले दुल्हन को डॉक्टर के पास लेकर गए,जहां डॉक्टर ने दर्द होने का कारण बताया. दर्द होने की वजह सुनकर ससुराल वालों के कान खड़े हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *