कानपुर, समृद्धि न्यूज। कानपुर में लिव इन रिलेशनशिप में रह ही महिला की बेटी से हैवानियत हुई। महिला के प्रेमी ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। साथ ही मां को बताने के लिए धमकी भी दी। जब किशोरी ने मां को इसकी जानकारी दी तो पुलिस में मामला दर्ज कराया, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से दिल्ली के पश्चिमी नजफगढ़ के पियाऊ धांसा मार्ग, गोपाल नगर की रहने वाली है। 15 साल पहले उसकी शादी विकास नाम के युवक से हुई थी। दंपति का एक बेटा और एक बेटी है। पीडि़ता ने बताया कि लगभग 8 साल पहले उसका पति बेटी को छोडक़र बेटे को लेकर चला गया। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर कानपुर आ गई और जाजमऊ के जखई बाबा मोहल्ले में किराए का मकान लेकर रहने लगी। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात भेलपूरी का ठेला लगाने वाले अजीत से हुई। बातचीत के दौरान उनके बीच करीबियां बढ़ गई। इसके बाद वह अजीत के साथ ही लिव इन में रहने लगी। आरोप है कि उसके काम पर जाने के बाद आरोपित अजीत उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। करीब एक साल तक उसने डरा-धमकाकर बेटी से दुष्कर्म किया। उसकी हरकतों से तंग आकर बेटी ने आपबीती बताई तो उनके होश उड़ गए। आखिरकार उसने हिम्मत करके मां को सारी बात बताई। महिला तुरंत थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर आरोपी अजीत को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर: प्रेमी साथ रह रही प्रेमिका की नाबालिग बेटी से करता रहा हैवानियत, गिरफ्तार
