मध्य प्रदेश: 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी सलमान गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार के आरोपी सलमान का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है। गांधीनगर से ले जाते समय आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर किया, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी दी। जिससे वह घायल हो गया। उसका उपचार भोपाल में चल रहा है। आरोपी सलमान को आम लोगों ने पकडक़र पुलिस को सौंपा था। रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी सलमान को गुरुवार देररात पुलिस ने गांधी नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। गांधी नगर पुलिस ने आरोपी को रात में ही गौहरगंज पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह जंगल के रास्ते भोपाल पहुंचा और गांधी नगर आया। आरोपी गांधी नगर के वार्ड-11 में किराए का कमरा ढूंढ रहा था, उसी इलाके से पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना के बाद हिंदू संगठन के कुछ लोग गांधी नगर थाने भी पहुंचे, लेकिन उससे पहले रायसेन जिले की पुलिस उसे गौहरगंज के लिए लेकर निकल गई। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रायसेन जिले में हिंदू संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। आरोपी का भोजपुर के पास कीरतनगर में शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है। इस दौरान कीरतनगर के पास पुलिस की गाड़ी का टायर पंचर हुआ था, इसी दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की थी। आरोपी सलमान ने पुलिस की बंदूक से पुलिस के ही ऊपर फायर किया। फायरिंग के चलते पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी। 21 नवंबर को 6 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी सलमान ने बच्ची को चॉकलेट के बहाने अपने पास बुलाया। इसके बाद वह उसे जंगल की तरफ ले गया। जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया और भाग गया। स्थानीय लोगों को बच्ची रोती हुई जंगल में ही मिली थी, जिसके बाद उसे भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी सलमान को पकडऩे के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *