सूखे पेड़ को उखाड़ते समय रस्सी टूटने से जड़ का पट युवक पर गिरा, मौत

सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने भर शव का पंचनामा
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सूखे पेड़ में रस्सी बांधकर पेड़ को उखाड़ रहा युवक अचानक रस्सी टूट जाने से पेड़ की जड़ की पट उसके ऊपर गिर गयी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव नरसिंहपुर निवासी सन्तोष राठौर उम्र 35 वर्षीय पुत्र मंगली प्रसाद जो की गॉव के महेन्द्र उर्फ कल्लन के यहाँ नौकरी करता था। शनिवार को सन्तोष अपने मालिक महेन्द्र उर्फ कल्लन के बाग ममापुर क्रासिंग में जाकर शाहू के सूखे पेड़ में रस्सी बांधकर उसे उखाड़ रहा था उसी। दौरान पेड़ में बंधी रस्सी अचानक टूट गई और सूखे पेड़ की जड़ की पट की चपेट मे आकर सन्तोष अचेत हो गया। वहाँ पर मौजूद महेन्द्र अपने साथ आनन-फानन में नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र में लेकर आए। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमित कुमार ने लगभग 2 घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद पेट दबाकर नई जिंदगी देने का प्रयास किया, लेकिन संतोष की मौत हो गयी। मौत की सूचना पाते ही मृतक सन्तोष की पत्नी लडै़ती देवी सहित बच्चे खुशबू, रिषव, रागिनी, रितिक सहित अन्य परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं मृतक के बडे भाई सुशील कुमार ने आरोप लगाया की हमने महेन्द्र को फोन कर भाई सन्तोष के बारे में जानकारी लेना चाह रहे थे, लेकिन महेन्द ने हमें जानकारी नहीं दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *