दिल्ली, हिमाचल-उत्तराखण्ड में बारिश का अलर्ट, यूपी के कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

समृद्धि न्यूज। देश के कई राज्यों में मानसून ने जबरदस्त कहर बरपाया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़े हादसों में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि राजस्थान के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इतना ही नहीं देश की राजधानी में 25 तारीख तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। बीते कल यानी शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतमम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। ये 25.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं आज राजधानी में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यूपी के इन जिलो में भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम ये यू-टर्न ले लिया है। आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बरसात देखने को मिल सकती है। आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से जानलेवा हादसे

उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण हुई घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। ये मौतें 17 और 18 जुलाई के बीच हुईं हैं।

  • आठ की डूबने मौत
  • दो लोगों की सांप के काटने से मौत
  • चित्रकूट में दो
  • मुरादाबाद में तीन
  • गाजीपुर में एक डूबने से मौत
  • बांदा जिले में तीन
  • महोबा में दो
  • ललितपुर में एक व्यक्ति की मौत

हिमाचल प्रदेश में भी ऑरेंज अलर्ट

वहीं, हिमाचल प्रदेश के नौ जिलों में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इसमें हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, और सिरमौर जिले शामिल हैं।

राज्य में अब तक

  • 141 सडक़ें बंद,
  • 58 जल आपूर्ति योजनाएं
  • 28 पावर ट्रांसफार्मर प्रभावित
  • मंडी जिले में 94
  • कुल्लू में 33 सडक़ें बंद हैं।

बिहार में मौसम ने ली करवट

बिहार में फिर से मौसम करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, खगडिय़ा, सहरसा में हल्की से मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है। कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन राज्यों बारिश का दौर

मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 26 जुलाई के बीच पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम में भारी बारिश का दौर रहने वाला है। वहीं इस मानसून राजस्थान में भारी से अत्यंत भारी बारिश देखने को मिली है। तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *