सट्टा माफिया की 3 करोड़ 12 लाख 10 हजार की सम्पत्ति कुर्क

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला प्रशासन ने सट्टा माफिया व उसके परिजनों की करोड़ों रुपये की सम्पत्ति कुर्क की है।
सट्टा माफिया पर कोतवाली फर्रुखाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 283/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट बनाम हसनैन पुत्र जुम्मन खाँ निवासी खटकपुरा सिद्दीकी कोतवाली फर्रुखाबाद आदि पर पंजीकृत किया गया था। गैंगलीडर हसनैन उपरोक्त की अपराध से अर्जित अवैध अचल सम्पत्ति को कुर्क किये जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट ने आदेशित किया था। आदेश के क्रम में दिनांक 22.07.2025 को सट्टा माफिया द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गयी कुल सम्पत्ति करीब 3,12,10,000/- तीन करोड़ बारह लाख दस हजार रुपये कुर्की की कार्यवाही की गयी। कुर्की की कार्यवाही प्रशासक तहसीलदार सदर फर्रुखाबाद शनि कनौजिया मय राजस्व टीम व क्षेत्राधिकारी नगरं ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष थाना मऊदरवाजा बलराज भाटी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फर्रुखाबाद राजीव कुमार पाण्डेय मय हमराह फोर्स के द्वारा डुगडुगी पिटवाकर सम्पन्न की गयी। कुर्क की गयीं सम्पत्तियों में पांच भवन शामिल हैं। जो क्रमश: गणेश प्रसाद स्ट्रीट, मोहल्ला जंगबाज खां, मोहल्ला सुतहट्टी, मोहल्ला खटकपुरा, मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां में स्थित भवन शामिल हैं। जो अवैध तरीके से सट्टा माफिया ने अपने व अपने परिवार के नाम अर्जित किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *