हरिद्वार से 101लीटर गंगाजल की कांवड़ लाया मुस्लिम युवक, परिजन व मोहल्ले वाले बन गये दुश्मन

पीडि़त ने पुलिस की ली शरण, बोला: पुलिस वाले मेरी मदद नहीं करते तो मैं हिंदू धर्म अपना लूंगा
मेरठ: मुस्लिम युवक में भगवान शंकर के प्रति आस्था क्या जगी उसके समाज और मुहल्ले के लोग दुश्मन बन गए। फलावदा के मुस्लिम युवक ने हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल की कांवड़ लाकर बुधवार को भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। तब से शाकिर की शिवभक्ति कट्टरपंथियों को चुभ गई है। शिवभक्त शाकिर को जान से मारने की कोशिश की गई है। शाकिर के परिवार, मोहल्ले और उसी के समाज लोग उसके दुश्मन बन गए हैं। फोन पर शाकिर को बार-बार धमकी दी जा रही है। शाकिर हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर हरिद्वार से आया था और सावन की शिवरात्रि पर उसने शिव का जलाभिषेक किया था। यही बात कट्टरपंथियों को रास नहीं आ रही है। अब शिवभक्त शाकिर ने सुरक्षा के लिए थाने में गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, कस्बा फलावदा के मोहल्ला होली चौक मंदवाड़ी रोड निवासी शाकिर भोले शंकर के प्रति आस्था रख श्रावण मास की शिवरात्रि पर हरिद्वार से 101 लीटर जल की कांवड़ लाकर बुधवार को फलावदा पहुंचा और मंदिरों पर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर शिव का जलाभिषेक किया। शाकिर ने बताया कि वह भगवान शिव में आस्था रखता है और पिछले तीन वर्षों से भोले शंकर की पूजा करता आ रहा है। इसलिए उसने इस बार हरिद्वार से कांवड़ में 101 लीटर गंगा जल लेकर फलावदा और गड़ीना के मंदिरों में स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाया और पूजा अर्चना की। रास्तों में शिविर संचालक व उनके सहयोगियों ने स्मृति चिन्ह देकर उसने सम्मानित भी किया। कांवड़ लाने का वीडियो इंस्टाग्राम भी वायरल हो रहा है। शाकिर ने बताया कि जल चढ़ाने के बाद मैं अपने घर पर गया तो मेरे मां-बाप व मोहल्ले वाले लाठी-डंडा लेकर खड़े थे तो मैं अपनी जान बचाकर वहां से आया हूं। अगर पुलिस वाले मेरी मदद नहीं करते तो मैं हिंदू धर्म अपना लूंगा। खतरे में अपनी जान देखकर शाकिर सीधे थाने पहुंच गया और पुलिस वालों से मदद की गुहार लगाने लगा। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और शाकिर के परिजनों को बुलाया गया। फिर दोनों के बीच सुलह करवाई। अब पुलिस शाकिर की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। पुलिस शाकिर के परिजन और मोहल्ले वालों को भी चेतावनी दे चुकी है। अगर कोई भी कानून को हाथ में लेगा पुलिस को चैलेंज करेगा तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *