बीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के मासिक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बी0एस0ए0 द्वारा अवगत कराया गया कि स्कूल चलो अभियान में 2025-26 में अभी तक 19208 नामांकन हो गये हैं। पी0एम0 सूर्यघर योजना में 200 के सापेक्ष 69 सोलर सिस्टम लग गए है। जनपद में चिन्हित 2133 दिव्यांग बच्चों के सापेक्ष 717 बच्चों का 40 प्रतिशत से ऊपर का दिव्यांग प्रमाण-पत्र बन गया है। विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट प्रेषित की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि जिन जगहों पर आपरेशन कायाकल्प के पैरामीटर्स पर कार्य नहीं हुआ है वहाँ के प्रधानों को नोटिस देकर कारण पूछा जाये। 141384 के सापेक्ष 128691 बच्चों के आधार कार्ड बन गये हैं। कायमगंज, कमालगंज व मोहम्मदाबाद के बी0ई0ओ0 को बच्चों के आधार कम बनने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रभारी सी0डी0ओ0 कपिल कुमार, डी0डी0ओ0, बी0एस0ए0, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी व संबंधित मौजूद रहे।
कायमगंज, कमालगंज, मोहम्मदाबाद में बच्चों के आधार बनने में धीमी गति पर डीएम खफा
