सर्पमित्र ने सांपों को पकड़ दी स्थानीय लोगों को राहत
गुरसहायगंज, कन्नौज। नगर के एक मोहल्ले में अचानक कोबरा सांपों का झुंड दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और सभी सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। सर्पमित्र ने सांपों को जंगल में छोड़ने की बात कही।
शुक्रवार की शाम करीब 08 बजे नगर के तिर्वा रोड स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के पास प्रेमलता शर्मा के घर में कोबरा सांपों के 10 बच्चे व एक सांप का झुंड दिखने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग दहशत में घरों में बंद हो गए। सूचना मिलते ही सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और पूरी सतर्कता के साथ सभी कोबरा सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। सर्पमित्र ने सांपों को जंगल में छोड़ते हुए लोगों से अपील की वह ऐसे मामलों में घबराएं नहीं बल्कि तुरंत जानकारी दें।सांपों के पकड़े जाने के बाद मोहल्ले वालों ने राहत की सांस ली और सर्पमित्र रवि कुमार के साहसिक कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि समय पर पहुंचकर उन्होंने बड़ी अनहोनी टाल दी।
