राहगीरों का वाहन चालकों को होती खासी परेशानी
गुरसहायगंज कन्नौज, नगर के मुख्य बाजार, तिर्वा रोड, स्टेशन रोड और बस स्टैंड सहित कई प्रमुख सड़कों पर दिनभर फुटपाथ से सड़क तक डग्गामार वाहनों का कब्जा है। टैम्पो, ई-रिक्शा, लोडर और निजी वाहन मनमर्जी से सड़क किनारे और दुकानों के सामने खड़े रहते हैं, जिससे दिनभर भीषण जाम लगता है। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ भी सुरक्षित नहीं रह गया है—बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जोखिम लेकर सड़क पर चलते हैं।
रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे, मरीज और कर्मचारी जाम में फंसकर घंटों परेशान होते हैं। व्यापारी भी ग्राहकों की कमी पर प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। नगरवासियों ने कई बार व जनसुनवाई में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती व अतिक्रमण हटाने और डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की, लेकिन प्रशासन की सुस्ती से कोई असर नहीं दिख रहा। राहगीरों ने कहा, कई बार एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड तक रोक दी जाती है, जिससे समय पर इलाज व राहत नहीं मिल पाती। अभिभावक और व्यापारी नेताओं ने जल्द समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
फुटपाथ से सड़क तक डग्गामारों का कब्जा, नगर में दिनभर रहती जाम की हालत
