एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी का सालाना कार्यक्रम 3 अगस्त को

डा0 अनवर अहमद पुन: बने अध्यक्ष
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी के 3 अगस्त को बुढ़पुर स्थित एक लॉन में सालाना कार्यक्रम सम्पन्न होगा। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ0 अनवार खान के आवास पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सोसाइटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें डॉ0 अनवर अहमद अध्यक्ष रहेंगे। सैय्यद रिजवान अली को महासचिव एवं नसर खालिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। आगामी 3 अगस्त को होने वाले सालाना कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। सोसायटी के सचिव सैयद रिजवान अली ने कहा कि एजूकेशनल मूवमेंट सोसायटी द्वारा हर साल होने वाला मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह इस प्रोग्राम में शैक्षिक सत्र 2०२4-25 में जो मुस्लिम छात्र/छात्राओं ने 70 प्रतिशत या उससे ज्यादा नम्बर हासिल किए हैं ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में सभी बोर्डों के टॉपर को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में नीट परीक्षा में जिला टॉपर को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 फरहत खान आयकर आयुक्त श्रीनगर जम्मू कश्मीर व विशिष्ट अतिथि डॉ0 मुन्तहा खान सिनियर सर्जन एम्स नई दिल्ली होंगे। बैठक में नसर ख़ालिक, अनवर जमाल सिद्दीकी, शमीम खान, सुहेल अहमद फारुकी़, रऊफ ख़ालिक, सलीम, तस्सवर हुसैन, महफूज जैदी, असलम अब्बासी, इसरार अहमद, खुर्शीद आलम, तौसीफ अली, मुबीन सिद्दीकी, कामरान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *