बोधिका के वार्षिक उत्सव में साहित्यकारों ने लिया भाग

 कथा संग्रह कसक का विमोचन, संस्था की वार्षिक पत्रिका का लोकार्पण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिंदी साहित्य को समर्पित संस्था प्रबोधिका का छठवां वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस के सभागार में हुआ। साथ ही साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता डा0 राजकुमार सिंह ने की व संचालन सचिव जवाहर सिंह गंगवार ने किया।
डॉ0 लालाराम पल्लव को प्रबोधिका रत्न सम्मान से विभूषित किया गया। इसके साथ ही प्रो0 रामबाबू मिश्र रत्नेश को स्व0 शीतलता प्रसाद गंगवार स्मृति सम्मान दिया गया व दिनेश अवस्थी को जदुनाथ सिंह कटियार स्मृति सम्मान से अलंकृत किया गया। दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व सीता सिंह द्वारा वाणी वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में संस्था की वार्षिक पत्रिका प्रबोधिका का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार माया बाजपेई के कहानी संग्रह कसक का विमोचन हुआ। संस्था की वार्षिक रिपोर्ट को नानक चंद ने पढक़र सुनाया।
संस्था अध्यक्ष डॉ0 राजकुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में हिंदी की दशा और दिशा पर प्रकाश डाला और कहा कि वास्तव में हिंदी विश्व की भाषाओं में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना चुकी है उसके और भी उत्तरोत्तर प्रगति के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा की साहित्यिक क्षेत्र में युवाओं की रुचि को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। सचिव जवाहर सिंह गंगवार ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी समर्थन सहयोग प्रदान करते रहने की अपील की। इस अवसर पर डॉ0 रामकृष्ण राजपूत, बृज किशोर सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, देवकीनंदन गंगवार, मुन्ना यादव, अनुराग पांडेय, राजुल बाजपेई, राजेश निराला, रामावतार शर्मा इंदु, आलोक राजरायदा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *