थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बिना शर्त जंग रुकी

समृद्धि न्यूज। बिना किसी शर्त के कंबोडिया-थाईलैंड संघर्ष पर विराम लग गया है। थाईलैंड और कंबोडिया ने सीजफायर का ऐलान किया है। मलेशिया में आमने-सामने की बैठक में दोनों देशों ने बिना शर्त लड़ाई रोकने की बात कही है। मलेशिया में सोमवार सुबह से ही कंबोडिया और थाईलैंड के प्रतिनिधि बैठक कर रहे थे, 25 जुलाई से दोनों देशों के बीच लड़ाई चल रही थी। कंबोडिया और थाईलैंड चीन के पड़ोस में स्थित है। दोनों के बीच सीमा का विवाद है, जिसके कारण आपस में दोनों कई मौकों पर भिड़ते रहते हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर ने दोनों देश के बीच सीजफायर की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा है थाईलैंड और कंबोडिया कई दिनों से चल रहे सीमा संघर्ष को समाप्त करने के लिए तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच 900 किमी की सीमा हैण् इसी सीमा पर एक शिव की मंदिर स्थित है। थाईलैंड और कंबोडिया दोनों का दावा इस मंदिर पर है, 25 जुलाई को थाईलैंड ने आरोप लगाया कि कंबोडिया ने उसके सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *