अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। विवाहिता की संदिग्ध हालत में फांसी लगाने से मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतका के स्वजनों ने दामाद सहित अन्य ससुरालियों पर कई आरोप लगाये हंै।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर निवासी पवन पांडे की 6 साल पूर्व मोहम्मदाबाद के ग्राम मदनपुर निवासी रीता पांडेय से शादी हुई थी। सोमवार को रीता पांडेय अपने घर के बरामदे में पंखे के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। जेठ मनोज ने जब फांसी के फंदेे पर लटकादेखा, तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका का पति पवन दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह सोमवार को ही घर वापस आया था। मृतका के 2 पुत्र अन्यया व अन्वी हैै। घटना के बाद से बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।
संदिग्ध अवस्था में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
