यूपी: बदले गए 10 जिलों के डीएम, 23 आईएएस अफसरों का तबादला

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। पीसीएस अफसरों के बाद अब बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का देर रात ट्रांसफर हुआ है। योगी सरकार ने सोमवार 23 आईएएस ट्रांसफर किया है। जिनमें 10 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं।
गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। बहराइच की डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव, गृह एवं सतकर्ता विभाग के सचिव राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त, गोरखपुर के डीएम कृष्ण करुणेश को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, गाजियाबाद के डीएम दीपक मीणा को गोरखपुर का डीएम का चार्ज, प्रयागराज के डीएम रविंद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद का डीएम बनाया गया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंधक निदेशक, चीनी निगम प्रणय सिंह को कासगंज जिलाधिकारी कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। कासगंज की डीएम रही मेघा रुपम को जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर, कानपुर देहात डीएम आलोक सिंह को विशेष सचिव राज्य संपति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया। यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह को कानपुर देहात का डीमए, ललितपुर के डीएम अक्षय त्रिपाठी को जिलाधिकारी बहराइच, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अमनदीप डुली को ललितपुर का डीएम, मिर्जापुर की डीएम प्रियंका रंजन का गोंडा बनाया गया है। संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के संयुक्त निदेशक जयनाथ यादव को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव पवन कुमार गंगवार को डीएम मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। नामिम गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की विशेष सचिव प्रणता एश्वर्या को सीडीओ सीतापुर और वित्त विभाग की सचिव मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। गन्ना आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय को समाज कल्याण विभाग का सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव सारिका मोहन को वित्त विभाग का सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अमृत त्रिपाठी को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव और झांसी के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंप गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *