कंपिल, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर एक इंजन चोर को पकड़ लिया। युवक के पास से तीन इंजन व सामान बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
क्षेत्र के गांव कैरई निवासी संजू ने बताया कि दो दिन पूर्व वह मक्के की फसल में पानी लगाकर घर चला गया। शुक्रवार की बीती रात चोरों ने संजू के खेत में लगा इंजन खोल लिया। शुक्रवार सुबह पीछि़त ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला चिलांका निवासी आमिर को कायमगंज स्थित एक बंद पड़े आलू मिल से दबोच लिया। युवक के पास से चार इंजन बरामद किए गए। पुलिस युवक को थाने ले आयी। शनिवार बीती रात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने चोरी के तीन इंजन सहित एक को दबोचा
