मालेगांव केसः सभी आरोपी बरी

समृद्धि न्यूज। मुंबई स्थित एनआईए कोर्ट ने सबूतों के अभाव में मालेगांव बम धमाके के सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया. साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार को 2-2 लाख रुपये भी दिए जाएं।

महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए बम धमाके मामले में NIA की स्पेशल कोर्ट का फैसला सामने आ चुका है. कोर्ट ने सभी आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बम धमाका हुआ था. हालांकि प्रॉसिक्यूशन ये साबित नहीं कर पाया कि बम को बाइक में प्लांट किया गया था. साध्वी प्रज्ञा को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था.

कोर्ट ने फैसला सुनते हुए साध्वी प्रज्ञा फैसला सुनकर भावुक हो गईं. कोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि ये मेरी जीत नहीं बल्कि ये भगवे की जीत हुई है. मुझे 17 सालों तक अपमानित किया गया. एक सन्यासी को आतंकवादी बना दिया गया. ये हिंदुत्व की विजय हुई है. मेरा जीवन सार्थक हो गया।

इन लोगों को बनाया गया था आरोपी

पूर्व बीजेपी सांसद प्रज्ञा, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिलकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकरधर द्विवेदी आरोपी बनाया गया था. कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को बरी कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *