45 उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन
हलिया (मिर्ज़ापुर): बिजली बिल का भुगतान लंबे समय से टालते आ रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को बिजली विभाग ने कार्रवाई किया। हथेड़ा गुलाब चौराहा तथा अदवा कॉलोनी में चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभाग की टीम ने एक लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदित किया तथा एक लाख पांच हजार की वसूली भी किया।एसडीओ दिलीप कुमार और अवर अभियंता रमाशंकर की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची के अनुसार उनके कनेक्सन काटे।बिजली विभाग की इस औचक कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई।एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि जो उपभोक्ता बार-बार चेतावनी के बावजूद बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कड़ाई से कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एस एस ओ योगेंद्र सिंह लाइन मैंन वीरेंद्र सिंह , बलिस्टर, प्रेम मौर्य आदि बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
