लखनऊ, समृद्धि न्यूज। एसपी गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला है। इसके बाद मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव रहे एसपी गोयल को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आज रिटायर हो गए। एसपी गोयल को यूपी का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।
एसपी गोयल मनोज सिंह की जगह लेंगे। योगी सरकार ने मनोज सिंह के एक्सटेंशन के लिए केंद्र सरकार को चि_ी लिखी थी, मगर केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी। एसपी गोयल के पास औद्योगिक विकास आयुक्त और CEO UPEIDA का भी प्रभार रहेगा। 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी गोयल CM ऑफिस में थे ACS थे।
#WATCH | Uttar Pradesh: Senior IAS officer SP Goyal takes charge as the Chief Secretary of UP. pic.twitter.com/qgIGqzBKr4
— ANI (@ANI) July 31, 2025
3 जुलाई को यूपी की योगी सरकार ने केंद्र सरकार के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को पत्र लिखकर मनोज सिंह के कार्यकाल को बढ़ाने का अनुरोध किया था। मगर केंद्र ने इस अनुरोध को ठुकरा दिया, हालांकि, बताया जा रहा है कि मोदी सरकार के कुछ मंत्रियों ने मनोज सिंह के सेवा विस्तार का विरोध किया था। इसके बाद इस पद पर एसपी गोयल की नियुक्ति लगभग तय हो गई थी। बताते चलें कि गोयल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अभी तक मुख्यमंत्री के एडिशनल चीफ सेके्रटरी पद पर काम कर रह थे। मुख्यमंत्री के सबसे खास अफसरों में इनकी गिनती होती रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुरुआती कार्यकाल से यह सीएम कार्यालय के प्रमुख अफसरों में एक रहे हैं।
