कार की टक्कर से पुल से फीट नीचे गिरे युवक की मौत, साथी गंभीर

उन्नाव , समृद्धि न्यूज। शहर के कचहरी रोड पुल पर देररात विधानसभा सचिवालय का पास लगी तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में पीछे बैठा युवक पुल से 25 फिट नीचे गिर गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे दोस्त को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। दोनों फर्नीचर की दुकान बंद कर लौट रहे थे ।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मौहारी बाग निवासी निखिल गुप्ता (28) वर्ष पुत्र विपिन गुप्ता की छोटा चौराहा पर कृष्णा फर्नीचर की दुकान में काम करता था। साथ में शाहगंज मोहल्ला निवासी रोहित तनेजा (28) वर्ष भी काम करता है। देररात दोनों लोग दुकान बंद होने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। कचहरी रोड पुल पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे बाइक में पीछे बैठा निखिल उछलकर पुल से नीचे जा गिरा। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि साथी रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। रोहित को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है
इकलौते बेटे की मौत की सूचना से परिजन बेहाल हैं। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस को कार में बीयर की बोतल भी मिली है। लखनऊ के रजिस्ट्रेशन नंबर की कार में विधानसभा सचिवालय का पास भी लगा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *