चार वर्ष बाद पुनः आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हुए लालगंज में उपजिलाधिकारी महेंद्र सिंह

हलिया (मिर्जापुर): लालगंज तहसील में उप जिलाधिकारी के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आई ए एस )महेंद्र सिंह ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील मे तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार तथा कर्मचारियों को बुलाकर परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप वादकारियो को त्वरित गति से समस्या का निस्तारण किया जाएगा उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने पटल की जिम्मेदारी शासन की गाइडलाइन के अनुसार तय करें कहां की वादकारियो के साथ किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आई ए एस) महेंद्र सिंह ने बताया कि इसके पहले मैं फर्रुखाबाद जनपद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत था शासन के निर्देशानुसार मिर्जापुर जनपद में स्थानांतरण होने के बाद लालगंज तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का पदभार प्राप्त हुआ जिसके परिपेक्ष्य में गुरुवार को तहसील लालगंज पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण किया उन्होंने तहसील में कार्यरत कर्मचारियों से परिचय प्राप्त  किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *