समृद्धि न्यूज। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका सहित कई मुद्दों पर बात की। ईरान के साथ व्यापार करने वाली भारतीय कंपनियों पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाने की घोषणा पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा हमने प्रतिबंधों पर ध्यान दिया है और हम इस पर विचार कर रहे है।
#WATCH | Delhi | On the US announcing sanctions on Indian companies involved in trading with Iran, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "We have taken note of the sanctions, we are looking into it."
On US President Donald Trump's statement that India may purchase oil from… pic.twitter.com/z70NqIncos
— ANI (@ANI) August 1, 2025
अमेरिका की तरफ से कुेछ भारतीय कंपनियों पर ईरान से व्यापार के चलते लगाए गए प्रतिबंधों पर बोलते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने इन प्रतिबंधों को नोट किया है और इस पर गौर कर रहे हैं। रणधीर जायसवाल ने आगे कहा किसी भी देश के साथ हमारे संबंध उसकी योग्यता पर आधारित हैं और उन्हें किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जहां तक भारत रूस संबंधों का सवाल है, हमारे बीच एक स्थिर और समय परीक्षित साझेदारी है।
#WATCH दिल्ली | विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "किसी भी देश के साथ हमारे संबंध उसकी योग्यता पर आधारित हैं और उन्हें किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जहां तक भारत-रूस संबंधों का सवाल है, हमारे बीच एक स्थिर और समय-परीक्षित साझेदारी है।" pic.twitter.com/VooIBysLZi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2025
इसके साथ विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच में जो रक्षा और सुरक्षा के बीच साझेदारी काफी मजबूत है, हाल के दिनों इसमें और भी मजबूती आई है, हम लोगों ने इक्कीसवीं शताब्दी के लिए इंडिया-यूएस कॉम्पैक्ट साझेदारी बनाई है।
#WATCH | Delhi | MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "India and the United States share a comprehensive global strategic partnership anchored in shared interests, democratic values, and robust people-to-people ties. This partnership has weathered several transitions and… pic.twitter.com/M42PC9sJzf
— ANI (@ANI) August 1, 2025
कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि कुछ भारतीय तेल कंपनियों ने रूस से तेल लेना बंद कर दिया है। इस पर प्रवक्ता ने कहा आप हमारे ऊर्जा जरूरतों को लेकर समग्र दृष्टिकोण से अवगत हैं। हम बाजार में उपलब्ध विकल्पों और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं। हमें इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है।
#WATCH | Delhi | On the case of Nimisha Priya, an Indian national facing the death penalty in a murder case in Yemen, MEA spokesperson Randhir Jaiswal says, "This is a sensitive matter. The Government of India has been extending all possible assistance in the case. As a result of… pic.twitter.com/wgIPc5hB0m
— ANI (@ANI) August 1, 2025
